जिला कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण कर बंदियों को दी निःशुल्क विधिक सहायता योजना की जानकारी

जिला कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण कर बंदियों को दी निःशुल्क विधिक सहायता योजना की जानकारी

जिला कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण कर बंदियों को दी निःशुल्क
विधिक सहायता योजना की जानकारी
सवाई माधोपुर, 18 अगस्त। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर की सचिव श्वेता गुप्ता ने बुधवार को जिला कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कारागृह की साफ-सफाई, चिकित्सा व्यवस्था, पीने के पानी की सुविधा, रसोई-घर, शौचालय ,बैरको एवं परिसर की साफ-सफाई जायजा लिया। बैरक संख्या-1 में चार पंखे खराब स्थिति में मिलने पर मौके पर उपस्थित मुख्य प्रहरी रमेश चन्द मीना को पंखे सही करवाने के निर्देश दिये। बैरको की समय-समय पर साफ-सफाई करवाने के संबंध में निर्देश दिये। बैरक संख्या-1 के बंदी ने बताया कि उसकी दवाई खत्म हो गई है जिस पर मुख्य प्रहरी को बंदी को दवाई उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। कारागृह के रसोई घर का निरीक्षण कर बनाये जाने वाले भोजन व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बैरक संख्या 1 व 2 के बंदियो से चिकित्सा व्यवस्था के संबंध में पूछा तो बंदियों द्वारा कारागृह में चिकित्सा व्यवस्था सही होना बताया गया। कारागृह में महिला बंदी हेतु एक बैरक है।
मौके पर उपस्थित रमेश चन्द मीना मुख्य प्रहरी जिला कारागृह सवाई माधोपुर ने बताया कि कारागृह में कुल बंदियो की संख्या 78 है जिनमें से 73 बंदी अण्डर ट्रायल एवं 05 बंदी सजायाफ्ता है। कारागृह में पुरूष बंदियो हेतु 02 एवं 01 महिला बंदी बैरक है। इस कारागृह की क्षमता 65 बंदियों की है, जिस पर श्वेता गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कारापाल को बंदियों का स्थानान्तरण अन्यत्र कारागृह में करने हेतु निर्देश प्रदान किये। कोविड-19 के बढते हुए संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु रसोई-घर की नियमित साफ-सफाई रखने तथा समय-समय पर बंदियों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने एवं बंदियों की कोविड-19 जांच हेतु निर्देश प्रदान किये। निरीक्षण के दौरान उपस्थित बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, बंदियों के कानूनी अधिकार आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

G News Portal G News Portal
44 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.