बिना भय के लगवाये कोविड टीका – डॉ मनीष

बिना भय के लगवाये कोविड टीका – डॉ मनीष

बिना भय के लगवाये कोविड टीका – डॉ मनीष
सवाई माधोपुर 23 जनवरी। जिले में शनिवार को कुंडेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड वैक्सीन के टीके लगाये गये। इस दौरान केन्द्र पर कार्यरत शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ मनीष शर्मा को पहला वैक्सीन का डोज लगाया गया।
टीका लगवाने के बाद डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि देश में चल रहा टीकाकरण का यह दौर ही कोरोना जैसी महामारी से लोगों को सुरक्षा दे सकता है। इसलिए लोग सोशल मीडिया पर वैक्सीन को लेकर फैल रही भ्रामक खबरों से भयभीत न हो और वैक्सीन लगवाने के लिए बेझिझक आगे आए। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगवाने के बाद अच्छा महसूस हो रहा है तथा उन्हें कोई भी साईड इफेक्ट नजर नहीं आए।

G News Portal G News Portal
35 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.