सीवरेज कार्य से क्षतिग्रस्त सड़क नाली सही करवायें
सवाई माधोपुर 20 सितम्बर। नगर परिषद के वार्ड 50 की वार्ड पार्षद इन्द्रा शर्मा ने जिला कलेक्टर से रुड़ीप द्वारा चलाये जा रहे सीवरेज कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त रोड़, नाली, नाली क्रोस को रिपेयर करवाने की मांग की है।
पार्षद ने बताया कि सीवरेज कार्य से क्षतिग्रस्त सड़कों, नालियों एवं नाली क्रोस की मरम्मत के लिये समन्धित विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत करा चुके है लेकिन समस्या का कोई समाधान नही हो पाया है। पिछले 2 वर्ष से विकास के नाम पर वार्ड की दुर्दशा कर रखी है। जिससे सभी वार्ड वासियों को परेशानी हो रही है। सड़कों नालियों के क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।