घनश्याम शर्मा बने अध्यक्ष और संरक्षक बनाए प्रवीण शर्मा – वजीरपुर

घनश्याम शर्मा बने अध्यक्ष और संरक्षक बनाए प्रवीण शर्मा – वजीरपुर

घनश्याम शर्मा बने अध्यक्ष और संरक्षक बनाए प्रवीण शर्मा
वजीरपुर, कस्बे की ब्राह्मण धर्मशाला में रविवार को तहसील स्तरीय चुनाव का आयोजन किया गया। जिसमें चुनाव प्रभारी कुमेर शर्मा द्वारा सर्व सम्मति से घनश्याम शर्मा सेवा वाले को अध्यक्ष नियुक्त कर अध्यक्ष पद व समाज के संरक्षक के रूप में बुजुर्ग व पूर्व कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुरदैनिया बनाया। उनके कार्य की शपथ दिलाई। वही कोषाध्यक्ष अखलेश शर्मा कुसांय वाले, उपाध्यक्ष जुगलकिशोर श्यारौली वाले को समाज के प्रवक्ता छोटेलाल व्यास, संगठन मंत्री रामदयाल शर्मा तथा प्रचार मंत्री मगनेश्वर व गिरिराज प्रसाद शर्मा को नियुक्त किया गया है। सभी को अपने कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई। ऩवीन अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए सभी अपने सकारात्मक विचार रख सकते हैं। सभी एकता और अखंडता के सूत्र बंधकर समाज का उत्थान करे। आगामी योजनाओं के बारे सभी लोगों की राय ली। वही समाज के चन्द्रशेखर आजाद, बैंकेटरमन, बालगंगाधर तिलक, मदनमोहन मालवीय, स्वामी विवेकानंद, चाणक्य दयानंद सरस्वती, गुरु वशिष्ठ के जीवन पर प्रकाश ड़ाला गया। वही पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मीकांत मठ का माला पहनाकर स्वागत किया।

G News Portal G News Portal
86 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.