हरियाली का संदेश देकर परिसर की सफाई कर लगाए पौधे
महेन्द्र शर्मा
वजीरपुर, तहसील कार्यालय व पुलिस थाना वजीरपुर में ह्यूरिष्टिक क्लब द्वारा शनिवार को परिसर की साफ सफाई कर एक सौ पौधे लगाकर हरियाली का संदेश दिया। क्लब के सदस्यों ने सभी के सहयोग से क्षेत्र की उन्नति,खुशहाली, हरियाली और स्वच्छता के लिए काम करने का संकल्प लिया। ह्यूरिष्टिक क्लब के कार्य की पुलिस थाना व तहसील कर्मचारियों ने सराहना की। वही क्लब द्वारा लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। पेड़ पौधे से हरियाली और पर्यावरण की स्थिति अच्छी हो जाती है। इस अवसर पर राजवीर मीणा, जलधारी मीणा, धनसिंह मीणा, लोकेश मीणा, राकेश परदेशी, भंवर, हर सहाय, उदय एफ सी आई, रमेश बड़ौदा, देवी, महाराज सिंह और तहसील दार हरकेश मीणा व तहसील स्टाफ मौजूद रहा।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.