सन्त निरंकारी मिशन के प्रधान गोबिन्द सिंह ब्रह्मलीन

सन्त निरंकारी मिशन के प्रधान गोबिन्द सिंह ब्रह्मलीन

सन्त निरंकारी मिशन के प्रधान गोबिन्द सिंह ब्रह्मलीन
सवाई माधोपुर 24 अप्रैल। सन्त निरंकारी मण्डल के प्रधान तथा मिशन के समर्पित गुरसिख पूज्य गोबिन्द सिंह का 24 अप्रैल प्रातः 3.20 बजे जालंदर (पंजाब) में अपने इस नश्वर शरीर का त्यागकर निराकार प्रभु में विलिन हो गये। उनकी उम्र 86 साल वर्ष थी।
निरंकारी मंण्डल स.मा. मीडिया प्रभारी पदमा प्रजापति ने बताया कि गोबिन्द सिंह जी को सम्मान से ‘भईया जी’ कहते थे। उनका जन्म 20 जुलाई, 1935 को जिला झेलम (अब पाकिस्तान में) हुआ। उनके तप-त्याग एवं असाधारण योगदानों को मिशन के इतिहास में हमेशा सदैव ही स्मरण याद किया जायेगा। बाबा गुरबचन सिंह जी द्वारा बनाई गई 51 सदस्यों की वर्किंग कमेटी के आप संस्थापक एवं चैयरमेन थे। उसके उपरांत आगे वर्ष 1987 में बाबा हरदेव सिंह जी महाराज ने आपको सन्त निरंकारी मण्डल के जनरल सेक्रेटरी के रूप में मनोनित किया। मिशन के वार्षिक सन्त समागमों के चैयरमेन रूप में आप निरंतर अपनी सेवाएं निभाते रहे।
सन्त निरंकारी मण्डल के प्रधान के रूप में जिम्मेदारी कार्यभाल सम्भालने से पूर्व पहले आपने मिशन के केन्द्रीय योजना एवं सलाहकार बोर्ड के प्रथम चैयरमेन के रूप में सेवा निभाई। गोबिन्द सिंह जी ने अपने महान आध्यात्मिक जीवन द्वारा मानवता की सेवा में एक अमिट छाप छोड़ी है जो आने वाली पीढियों के लिए मार्गदर्शक एवं प्रेरणा का स्रोत बनीं रहेगी। आपकी सेवाओं को निरंकारी मिशन सदैव ही याद रखेगा।

G News Portal G News Portal
79 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.