6 साल बाद मिला विकलांग प्रमाण पत्र
सवाई माधोपुर, 6 अक्टूूबर। प्रशासन गांवो एवं शहरों के संग अभियान मकसूदनपुरा निवासी जगमोहन के लिए सुकुन देने वाला रहा। 6 साल से अपने दिव्यांग पुत्र का दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने के लिए चक्कर काट रहे जगमोहन के पुत्र का दिव्यांग प्रमाण पत्र आसानी से बन गया। जगमोहन गुर्जर निवासी मकसूदनपुरा ने बताया कि उनके बेटे को बचपन से ही हाथ पैर मे लकवा है, व मानसिक रूप से कम विकसित था, बच्चे को लेकर परिजन पिछले 6 साल से विकलांग प्रमात्र पत्र बनवाने हेतु कभी जयपुर कभी सवाई माधोपुर दर -दर भटक रहे थें शिविर में उन्होंनेे अपनी समस्या शिविर प्रभारी उपखण्ड अधिकारी महोदय मलारना डूंगर को सुनाई तो शिविर प्रभारी महोदय ने प्रार्थी की समस्या सुनकर तत्काल बच्चे का विकलांग परीक्षण करने के आदेश दिये। वहा उपस्थित मेडिकल टीम ने मोके पर बच्चे की विकलांगता का परीक्षण कर तुरन्त विकलांग प्रमाण पत्र जारी किया। विकलांग प्रमाण मिलने पर जगमोहन ने खुशी जाहिर करते हुए माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं सभी अधिकारीयो/ कर्मचारीयो का बहुत बहुत आभार प्रकट किया। और अन्त मे कहा प्रशासन गांवों के संग अभियान मेरे लिए वरदान साबित हुआ।