कई सालों बाद मिले मकानो के पट्टे
सवाई माधोपुर, 12 नवंबर। प्रशासन गांवो के संग अभियान के तहत ग्राम पंचायत निमोद में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर में हंसराज, हरिकेश, रामराज, भरतलाल बैरवा, श्योनारायण बैरवा, गीता देवी, तीजू देवी, मुनिराज वगै0 ने बताया की हम कई वर्षाे से अपने मकानो का पट्टा जारी करवाने के लिए ग्राम पंचायत, पंचायत समिति एवं अन्य कार्यालयो के चक्कर काट कर थक चुके थे।
ग्राम पंचायत निमोद में प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हमने हमारी समस्या शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी मलारना डूंगर योगेश कुमार डागुर को सुनाई तो शिविर प्रभारी ने समस्या सुनकर तत्काल कार्यवाही करते हुए मकानो के पट्टे जारी करने के आदेश प्रदान किये। इस पर संबंधित विभाग द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रार्थीयो को मकान के पट्टे जारी किये गये। मौके पर ही प्रार्थीयो के पट्टे जारी होने पर वह बहुत खुश नजर आये।
कई सालों बाद मिले मकानो के पट्टे,
सवाई माधोपुर, 12 नवंबर। प्रशासन गांवो के संग अभियान-2021 ग्राम ंपंचायत करेल के निवासी छोगालाल गोड पुत्र भौरीलाल, रमेश चन्द मीना पुत्र धुलीलाल वगै0 ने बताया की हम कई वर्षो से अपने मकानो का पट्टा जारी करवाने के लिए ग्राम पंचायत, पंचायत समिति एवं अन्य कार्यालयो के चक्कर काट कर थक चुके थे।
शुक्रवार को प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर ग्राम पंचायत करेल मे उपस्थित होकर हमने हमारी समस्या शिविर प्रभारी उपखण्ड अधिकारी मलारना डूंगर योगेश कुमार डागुर को सुनाई तो शिविर प्रभारी ने समस्याएं सुनकर तत्काल कार्यवाही करते हुए मकानो के पट्टे जारी करने के आदेश प्रदान किये।
इस पर संबंधित विभाग द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रार्थीयो को पट्टे जारी किये गये। प्रार्थीयो के पट्टे जारी होने पर वह बहुत खुश हुए, माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का बहुत बहुत शुक्रिया अदा किया कि उन्हांेने सम्पूर्ण राजस्थान मे प्रशासन गांवो के संग अभियान 2021 शुरू करके आम जनता को अपने ही क्षैत्र मे सम्पूर्ण प्रशासनिक अधिकारियो को एक ही छत के नीचे उपस्थित कर आम जनता के भिन्न भिन्न कार्य सम्पूर्ण करवाये। हम राज्य सरकार एवं सभी अधिकारीयो/कर्मचारीयो का बहुत बहुत आभार प्रकट करते है।