40 साल के बाद मिला पट्टा
सवाई माधोपुर, 9 नवंबर। प्रशासन गांवो के संग अभियान के तहत डिडवाडा शिविर कल्याणी देवी के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। कल्याणी देवी पत्नि नारायण गुर्जर निवासी डिडवाडा मजदूर व काश्तकार पैसा व्यक्ति है उन्होने बताया की मे 40 वर्षाे से अपने मकान का पट्टा जारी करवाने के लिए ग्राम पंचायत पंचायत समिति एव अन्य कार्यालयों के चक्कर काट रही थी।
मंगलवार को कल्याणी देवी ने शिविर में उपस्थित होकर समस्या जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन एवं शिविर प्रभारी योगेश कुमार डागुर को बताई। शिविर प्रभारी ने प्राथीया की समस्या सुनकर तत्काल कार्यवाही करते हुए पट्टा जारी करने के आदेश प्रदान किये। संबंधित विभाग द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रार्थीया का पट्टा जारी कर वितरण किया प्रार्थीया को पट्टा मिलने पर वह बहुत खुश हुई।