शिविर में मिला पालनहार का लाभ, आर्थिक संबल मिलने से जीवन होग सरल

शिविर में मिला पालनहार का लाभ, आर्थिक संबल मिलने से जीवन होग सरल

शिविर में मिला पालनहार का लाभ, आर्थिक संबल मिलने से जीवन होग सरल
सवाई माधोपुर, 17 नवंबर। प्रेम देवी पत्नी धर्मवीर बैरवा ग्राम पाली की रहने वाली है। प्रेम के पति का निधन कुछ साल पूर्व हो गया था। प्रेम की आर्थिक स्थिति सही नही थी, जिससे प्रेम को घर परिवार चलाने में समस्या का सामना करना पड रहा था। प्रेम का पालनहार योजना में नाम जुडा हुआ था लेकिन सत्यापन नहीं होने से योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था। प्रेम देवी ने सत्यापन के लिए विभागों एवं अधिकारियों के चक्कर लगाए, लेकिन काम नहीं हुआ। प्रशासन गांवो के संग अभियान के पाली में आयोजित शिविर में प्रेम ने अपनी समस्य उपजिला कलेक्टर खण्डार को बताई। एसडीएम बंशीधर योगी ने तुरंत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारी को निर्देश देकर कैम्प में प्रेम से पालनहार के लिए आवेदन करवाया गया व कैम्प के दौरान आवेदन स्वीकृत किया गया। प्रेमदेवी को तत्काल पालनहार योजना का सत्यापन कर योजना का लाभ दिया गया। अब पालनहार योजना के तहत सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग की ओर से प्रेम को सहायता राशि प्राप्त होगी । इस राशि से प्रेम के परिवार को आर्थिक संबल मिलेगा।

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.