पालनहार योजना में नाम जुड़वा कर दिलवाया सरकारी सुविधाओं का लाभ

पालनहार योजना में नाम जुड़वा कर दिलवाया सरकारी सुविधाओं का लाभ

पालनहार योजना में नाम जुड़वा कर दिलवाया सरकारी सुविधाओं का लाभ
सवाई माधोपुर, 26 नवंबर। अजनोटी निवासी अशोक मीना पुत्र गिर्राज प्रसाद मीना के लिए प्रशासन गांव के अभियान सुकूनभरा रहा। शिविर में अशोक को पालनहार योजना का लाभ मिला तथा अन्य योजनाओं का लाभ दिलवाया गया।
अशोक पालनहार योजना में नाम जुडवाने के लिये ं उप जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर को प्रार्थ्रना पत्र प्रस्तुत किया तथा बताया कि दिव्यांग होने पर भी पालनहार योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। प्रार्थी के एक पुत्र व एक पुत्री है दोनों नाबालिग होने पर भी पालनहार योजना की राशि नहीं मिल रही है।
इस पर शिविर प्रभारी ने प्रार्थना पत्र समाज कल्याण विभाग से जाँच करवायी तो प्रकरण सही पाया गया। शिविर प्रभारी ने मौके पर ही प्रार्थी का पालनहार योजना में जुड़वाया। प्रार्थी को पालनहार योजना के पत्र की प्रति मजमे आम में दी गयी। प्रार्थी को जब पत्र की प्रति दी गयी तो प्रार्थी बहुत खुश हुआ और उसका चेहरा भी खिल गया। अशोक ने माननीय मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार का दिल से आभार प्रकट करते हुए कहा कि मुझे अब पेंशन मिलेगी तथा मेरे बच्चे को पालनहार योजना का लाभ मी मिल पायेगा साथ ही अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।

G News Portal G News Portal
32 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.