गोठवाल एवं भाजपा पार्षदों ने किया सघन जनसम्पर्क

गोठवाल एवं भाजपा पार्षदों ने किया सघन जनसम्पर्क

गोठवाल एवं भाजपा पार्षदों ने किया सघन जनसम्पर्क
सवाई माधोपुर 29 अगस्त। पंचायत राज चुनावों को लेकर भाजपा प्रदेश मंत्री एवं खण्डार के पूर्व विधायक जितेन्द्र गोठवाल इन दिनों क्षेत्र में सघन दौरे कर रहे हैं।
गोठवाल ने क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवारों के लिए जन संपर्क कर ग्रामीणों से 1 सितम्बर को भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। गोठवाल ने ग्राम नीमली, गिरधरपुरा, भेडोला, आदलवाड़ा, इटावा आदि गांवों में जनसम्पर्क किया। भाजपा की कार्यशैली से प्रभावित होकर कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इसी प्रकार नगर परिषद स.मा. के भाजपा पार्षदों ने शिवाड़ में भाजपा प्रत्याशी के लिये ईसरदा, माधोराजपुरा, सोलपुर आदि क्षेत्र में जनसम्पर्क किया व सभी ग्रामवासियों को अधिक से अधिक भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव जितेन्द्र गोठवाल, कपिल जैन, तनवीर अहमद, जिनेन्द्र शर्मा, रितेश भारद्वाज, ओमप्रकाश डंगोरिया, डॉ मधुमुकुल चतुर्वेदी, सत्यनारायण मिश्रा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.