गोठवाल किसानों को देगें केन्द्रीय कृषि विधेयकों की जानकारी

गोठवाल किसानों को देगें केन्द्रीय कृषि विधेयकों की जानकारी

गोठवाल किसानों को देगें केन्द्रीय कृषि विधेयकों की जानकारी
शिवाड 23 जनवरी। भाजपा प्रदेश मन्त्री जितेन्द्र गोठवाल सवाई माधोपुर मे दो दिवसीय दौरा कर किसान सभाओं में केन्द्र सरकार द्वारा पारित किसान विधेयक के फायदो को बतायेगें। भाजपा पदाधिकारी गाॅव गाॅव घर घर पहुॅचकर किसान सभा मे किसानो को भाग लेने के लिए आमन्त्रित कर रहे है।
भाजपा चैथ का बरवाडा मण्डल महामन्त्री सुशील कुमार जैन ने बताया कि भाजपा प्रदेश मन्त्री जितेन्द्र गोठवाल 24 जनवरी को खिजुरी पहुॅचकर बालीबाल प्रतियोगिता का शुभारम्भ कर किसान सभा को सम्बोधित करेंग। 25 जनवरी को आलनपुर मे शोरूम का उद्घाटन कर रजमाणा पंचायत मे किसान सभा को सम्बोधित करेंगे। जितेन्द्र गोठवाल ने अपने आवास पर भाजपा पदाधिकारियो से किसान विधेयक पर चर्चा की और किसानो को होने वाले फायदो के बारे मे जानकारिया देकर किसानो को चैपाल के माध्यम से गाॅव गाॅव में बताने को कहा।
इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा, नरेन्द्र सिंह पटवारी प्रहलाद जाट, अशोक जैन सूशील जैन हनुमान यादव जगदीश सौनी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजुद थे।

G News Portal G News Portal
18 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.