किसानों को फसल खराबे का मुआवजा दे सरकार
सवाई माधोपुर 7 अगस्त। भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र गोठवाल ने राज्य सरकार से जिले में तेज बारिश के दौरान एनिकटों के टूट जाने से सैकड़ों गॉवो में फसल नष्ट हो जाने की तुरन्त गिरदावरी करवाकर पीड़ित किसानों को फसल खराबें का मुआवजे देने की मांग की है।
गोठवाल ने बताया कि वर्तमान में जिला सवाई माधोपुर के अन्दर विगत दिनों से हो रही तेज बारिस के दौरान कई छोटे बड़े एनीकट टूट गये है व कई एनिकट ओवरफ्लो हो गये हैै। जिनमें मानसरोवर बांध, देवपुरा बांध, सुरवाल बांध, मोरोज, ढील बांध, कोसरा, बालेर, गिलाई सागर, पांचोलास, मुई आदि कई जगह आस पास के गॉव के लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में कई गॉवो की फसल बिल्कुल नष्ट हो गई व गरीब किसान फिर से मौसम की मार झेल रहा है। तेज बारिस ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है तेज बारिस के दौरान खेतो में काफी पानी भर गया है व फसल नष्ट हो गई है।
प्रदेष मंत्री ने जिले के किसानों से बात की व प्रषासनिक अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर तेज बारिस के कारण क्षेत्र में फसल खराबे एवं जनधन की हानि का सर्वे करवाकर उचित मुआवजा प्रदान किया जाने की मांग की है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.