गोविंद नारायण जिला प्रभारी नियुक्त

गोविंद नारायण जिला प्रभारी नियुक्त

गोविंद नारायण जिला प्रभारी नियुक्त
गंगापुर सिटी
मंगलवार को प्रातः 11 बजे से उदेई मोड स्थित नई अनाज मंडी हनुमान मंदिर परिसर में जिले की राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक एवं अत्याचार विरोधी मानवाधिकार परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि राज्य के प्रभारी डॉ गिरजेश मिल्की रहे एवं बैठक की अध्यक्षता संभाग प्रभारी मदन मोहन शर्मा के द्वारा की गई।
बैठक में जिले से समस्त तहसीलों के परिषद की सदस्यता ग्रहण करने के लिए सदस्यगण उपस्थित रहे।समस्त पदाधिकारियों एवं समस्त सदस्यों की सहमति से राज्य प्रभारी के द्वारा राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक एवं अत्याचार विरोधी मानवाधिकार परिषद का जिला प्रभारी गंगापुर सिटी निवासी गोविंद नारायण शर्मा को नियुक्त किया गया एवं जिला प्रभारी नियुक्ति प्रमाण पत्र देकर सभी के द्वारा शर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।बैठक के दौरान बृजलाल मीणा, नीरज वशिष्ठ, राजू लाल,राजेश कुमार सैनी दीपक कुमार शर्मा अमित कुमार शर्मा संतोष अग्रवाल पवन शर्मा धर्मेंद्र सिंह किशन कुमार वैष्णव मोहित कुमार शर्मा उपस्थित रहे।

G News Portal G News Portal
72 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.