कोरोना से लड़ाई में ग्राम पंचायत व सामाजिक संस्थाएं मदद को आ रहे आगे बौंली

कोरोना से लड़ाई में ग्राम पंचायत व सामाजिक संस्थाएं मदद को आ रहे आगे बौंली

कोरोना से लड़ाई में ग्राम पंचायत व सामाजिक संस्थाएं मदद को आ रहे आगे
बौंली 12 मई। उपखंड क्षेत्र के कस्बों व गांवों में दिनोंदिन बढ़ रहे कोरोना के ग्राफ को लेकर अब आमजन को कोरोना से बचाव के लिए सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी व ग्राम पंचायत प्रशासन द्वारा सहयोग के लिए कदम बढ़ाए जा रहे हैं। जहां ग्राम पंचायतों द्वारा अपने पंचायत क्षेत्र के गांवों में सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव कराया जा रहा है वहीं गांवों में सर्दी जुकाम बुखार से पीड़ित लोगों का सर्वे किया जा रहा है। इसी के साथ सामाजिक संस्थाएं भी अपने स्तर पर पीड़ित ग्रामीणों की मदद के लिए आगे आने लगी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को ग्राम पंचायत बड़ागांव सरवर में पंचायत प्रशासन द्वारा पंचायत क्षेत्र के गांवों में लाउडस्पीकर के द्वारा आमजन को कोरोना गाइडलाइन की पालना कर घरों में रहने की मुनादी कराई गई।
ग्राम विकास अधिकारी राजाराम बैरवा ने बताया कि मुनादी में आमजन को सरकार की कोरोना गाइड लाइन की पालना कर घरों में रहने के लिए सावचेत किया गया है। इसी के साथ झनून ग्राम पंचायत में सरपंच श्रीमती सीमा देवी मीना के सानिध्य में बुधवार को खिरखडी गांव में सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव कराया गया। सरपंच ने बताया कि पंचायत के अन्य गांवों में भी इसी प्रकार दवा का छिड़काव कराया जाएगा। इसी के साथ पंचायत के गांवों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी व एएनएम द्वारा सर्दी, जुखाम, बुखार से पीड़ितों का डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है। लाखनपुर ग्राम पंचायत सहित अन्य ग्राम पंचायतों में भी सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव करा पंचायत द्वारा आमजन को घरों में रहकर अनुशासन पखवाड़े को सफल बनाने का आग्रह किया जा रहा है।

G News Portal G News Portal
40 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.