अंतिम सोमवार को सजाई भव्य झांकी – सवाई माधोपुर

अंतिम सोमवार को सजाई भव्य झांकी – सवाई माधोपुर

अंतिम सोमवार को सजाई भव्य झांकी
सवाई माधोपुर 16 अगस्त। श्रीविजयेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट शिव मंदिर बजरिया सवाई माधोपुर के तत्वावधान में श्रावण महोत्सव की श्रंखला में श्रावण के अंतिम सोमवार 16 अगस्त को शंकर भगवान का रुद्राभिषेक व दुग्धाभिषेक विद्वान पंडितों के द्वारा रुद्री पाठ से किया गया।
ट्रस्ट अध्यक्ष कुंजबिहारी अग्रवाल एडवोकेट ने बताया कि भगवान शंकर की भव्य झांकी सजाई गई एवं पंचामृत व सुगंधित द्रव्यों से स्नान कराया गया एवं भगवान शंकर का भव्य श्रंगार कर रुद्राभिषेक किया गया व विद्वान पंडितों के द्वारा रुद्री पाठ किया सहस्त्रधारा से रुद्राभिषेक किया एवं भगवान की भव्य पूजा एवं महाआरती की गई। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष कुंज बिहारी अग्रवाल एडवोकेट, महामंत्री नाथूलाल शर्मा, उपाध्यक्ष भगवानदास चैधरी, कोषाध्यक्ष रघुनंदन मथुरिया, सह मंत्री गिरधारी लाल शर्मा, ट्स्टी गण मुरारी लाल अग्रवाल, तेजकुमार कुमावत, जगदीश प्रसाद गर्ग, महावीर प्रसाद मित्तल, ओमप्रकाश मित्तल, कल्याणमल कंवरिया, हेमेंद्र शर्मा, प्रभु दयाल मीणा, संजय गुप्ता, सत्येंद्र गुप्ता, बनवारीलाल नामा, नरेश शर्मा आदि उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
17 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.