वैक्सीन का 10 का ग्रुप फिर अधूरा सूची से नहीं आए कार्मिक-गंगापुर सिटी

वैक्सीन का 10 का ग्रुप फिर अधूरा सूची से नहीं आए कार्मिक-गंगापुर सिटी

वैक्सीन का 10 का ग्रुप फिर अधूरा सूची से नहीं आए कार्मिक,11 डोज और खराब अब तक 53 डोज हुई खराब-गंगापुर सिटी

कोविड 19 वैक्सीनेशन के दौरान वैक्सीन डोज को डैमेज नहीं से बचाने के लिए सरकार ने सख्त आदेश दिए है, बावजूद इसके जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग गंभीर नजर नहीं आ रहा है। बुधवार को विभिन्न बूथों पर 18 डोज डैमेज कर दी।बुधवार को आठवे दिन लगभग छह केन्द्रों पर वैक्सीनेशन के टीका लगाया गया। लेकिन कार्मिक के नहीं आने से 18 डोज फिर से खराब हो जाने के बाद उसे फैकनी पड़ी।जबकि छह केन्द्रों पर मात्र 49 लोगों ने वैक्सीन का टीका लगवाया गया।जबकि अब तक कुल गंगापुर सिटी उपखंड में 1792 हेल्थ वर्कर्स ने वैक्सीन लगवाई। वैक्सीन डोज को डैमेज होने से बचाने के लिए राज्य सरकार ने सभी जिलों को सख्त निर्देश दिए है कि अगर किसी सेंटर पर वैक्सीन के लिए लोगों की संख्या 10 के गुणा में नहीं आ रहे है तो वैक्सीन बाउल को नहीं खोला जाए। अगर 10 के गुणा के बाद चिकित्साकर्मी शेष बचत है तो दूसरे दिन की लिस्ट में से इनको बुलाकर इस संख्या को पूरा किया जाए। लेकिन बुधवार को जब आंकड़े आए तो सामान्य चिकित्सालय गंगापुर में 2 डोज,उदेई मोड में 7 डोज,सीपी गुप्ता हॉस्पीटल में 5, वजीरपुर ,पीलोदा में एक-एक व तलावड़ा में दो डोज डैमेज कर दी।आठ दिन में अब तक 1792 ने टीका लगाया :विभिन्न बूथों में अब तक आठवे दिन में यानी अब तक 1792 स्वास्थ्यकर्मियों सरकारी व निजी चिकित्सकों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने टीका लगवाया है।;ब्लाक सीएमएचओ एवं नोडल अधिकारी बत्ती लाल मीना ने बताया कि 17 जनवरी को पहले दिन 69, दूसरे दिन भी 69 और तीसरे दिन 44, चोथे दिन 31और पांचवे दिन 100 व छटे दिन 448 व सातवे दिन 139 व आठवे दिन 49 जनों ने टीका लगवाया गया। जबकि अब तक 53 डोज बेंकार हो गई। डैमेज हो चुकी है।निर्देशों की पालना नहीं, चाहते तो डैमेज नहीं होती वैक्सीन :वैक्सीन  की डोज डैमेज होने से बचाने के लिए हाल ही सरकार ने निर्देश जारी किए है कि अगर वैक्सीन लगवाने के लिए 10 के गुना में चिकित्साकर्मी नहीं आ रहे तो ऐसी परिस्थिति में दूसरे दिन की लिस्ट में से चिकित्सा कर्मियों को बुलाया जाए।और यह भी संभव न हो तो कोविन ऐप में तत्काल रजिस्ट्रेशन कर 10 ग्रुप तैयार किया जा सकता है।

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.