शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत हुई छापामार कार्रवाई

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत हुई छापामार कार्रवाई

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत हुई छापामार कार्रवाई
सवाई माधोपुर, 3 सितंबर। मिलावट के खिलाफ शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सवाई माधोपुर की खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा गुरुवार एवं शुक्रवार को छापामार कार्रवाई करते हुए दर्जनों प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर मिलावट का अंदेशा होने पर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु लिए गए खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा गुरुवार को सवाई माधोपुर क्षेत्र के खेरदा एवं जीनापुर एरिया में कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर तीन नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत जांच हेतु लिए गए टीम द्वारा जैन धर्म ट्रेडिंग के यहां से मिलावट का अंदेशा होने पर साबूदाना एवं खेरदा क्षेत्र में स्थित डिलाईट मार्ट के यहां से पोहे तथा सरसों तेल के नमूने जांच हेतु लिए गए। इसी प्रकार टीम द्वारा शुक्रवार को गंगापुर सिटी क्षेत्र में छापामार कार्रवाई करते हुए लगभग आधा दर्जन प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर तीन नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत जांच हेतु लिए गए टीम द्वारा स्टेशन रोड से फर्म कमलेश एजेंसीज के यहां से घी के नमूने लिए तथा फव्वारा चौक पर स्थित कैलादेवी मिष्ठान भंडार से मावे की बर्फी की एवं लोहिया मिल में स्थित फर्म विनोद एंटरप्राइजेज के यहां से हल्दी पाउडर मसाले के नमूने जांच हेतु लिए गए। लिए गए सभी नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भिजवाए जा रहे हैं नमूनों में मिलावट पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ प्रकरण न्यायालय में दर्ज किया जावेगा।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीसी जैन ने बताया कि मिलावटयो के खिलाफ निरंतर कार्रवाई जारी है गत माह में सब्सटेंडर्ड तथा मिस ब्रांड पाए गए प्रकरणों में 6 खाद्य कारोबारकर्ताओं के खिलाफ एडीएम न्यायालय में चालान पेश किए गए हैं तथा 3 अनसेफ पाए गए प्रकरणों में परिवाद एसीजेएम न्यायालय सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी में पेश किए गए हैं।
खाद्य सुरक्षा टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीसी जैन मोहम्मद असलम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आदि शामिल थे।

G News Portal G News Portal
17 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.