आईटीआई में लिए जाएंगे अतिथि अनुदेशक

आईटीआई में लिए जाएंगे अतिथि अनुदेशक

आईटीआई में लिए जाएंगे अतिथि अनुदेशक
12 अगस्त को मूल दस्तावेज एवं बायोडेटा के साथ हो सकते है उपस्थित
सवाई माधोपुर, 30 जुलाई। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सवाई माधोपुर में विभिन्न व्यवसायों के छात्रों को प्रशिक्षण देने के लिए अतिथि अनुदेशक लिए जाएंगे।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के अधीक्षक ने बताया कि अतिथि अनुदेशक इलेक्ट्रीशियन, फिटर, रेफ्रीजनेशन एण्ड एयर कण्डीशनिंग, मैकेनिक डीजल, प्लम्बर, हाउस कीपर, स्टेनोग्राफी (हिन्दी), एम्प्लॉयबिटी स्किल, इंजीनियरिंग ड्राईग, वर्कशॉप केल्कुलेशन एण्ड साइंस व्यवसाय में लिए जाएंगे। इसके लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित ब्रान्च मंे डिग्री एवं अनुभव 1 वर्ष या आई.टी.आई. (एनसीवीटी) उत्तीर्ण व तीन वर्ष का अनुभव आवश्यक है। पात्र एवं इच्छुक आशार्थी 12 अगस्त को मूल दस्तावेजों व बायोडाटा के साथ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सवाई माधोपुर में सुबह 11 बजे उपस्थित हो सकते है। संस्थान के अधीक्षक ने बताया कि अभ्यर्थी का चयन संस्थान स्तर पर गठित कमेटी के निर्णयानुसार किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थी को लिखित एवं प्रायोगिक परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। सीटीआई प्रशिक्षित एवं सेवानिवृत्त औद्योगिक कर्मचारियों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित अनुदेशकों को आवंटित सैंद्धांतिक कक्षा के लिए 270 रूपए एवं प्रायोगिक कार्य के लिए 80 रूपए प्रतिघंटा एवं अधिकतम 14 हजार प्रतिमाह मानदेय देय होगा।

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.