बौंली में आयोजित हुई गुर्जर समाज की बैठक

बौंली में आयोजित हुई गुर्जर समाज की बैठक

बौंली: उपखंड क्षेत्र में सैकड़ों समाज बंधुओं की मौजूदगी में गुर्जर समाज की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के पदाधिकारियों ने समाज के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

बैठक में देवनारायण हॉस्टल में नवीन निर्माण कार्यों को लेकर भी चर्चा की गई। समाज के लोगों ने हॉस्टल निर्माण के लिए सरसों की तूड़ी दान करने का निर्णय लिया। पंच पटेलों की मौजूदगी में समाज के लोगों ने इस अभिनव पहल की सराहना की।

कार्य समिति अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सहित सभी पदाधिकारियों ने इस पहल के लिए समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया।

#बौंली #गुर्जरसमाज #बैठक #देवनारायणहॉस्टल #दान

G News Portal G News Portal
204 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.