गुर्जर ने सम्भाला जिला उपभोक्ता न्यायालय अध्यक्ष पद का कार्य

गुर्जर ने सम्भाला जिला उपभोक्ता न्यायालय अध्यक्ष पद का कार्य

गुर्जर ने सम्भाला जिला उपभोक्ता न्यायालय अध्यक्ष पद का कार्य
सवाई माधोपुर 18 जनवरी। सवाई माधोपुर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में जून 2020 से रिक्त चल रहे पद पर वर्तमान करौली अध्यक्ष देवकरण गुर्जर को अतिरिक्त प्रभार देकर सवाई माधोपुर अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया।
आयोग सदस्य श्रीमती मिथलेश शर्मा ने बताया कि सोमवार को देवकरण गुर्जर ने सपरिवार व आयोग के सदस्य हनुमान मीना कि उपस्थिति में पूजा अर्चना के साथ कार्यभार ग्रहण किया तथा कुछ लम्बित विवादों की सुनवाई की। कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने नये अध्यक्ष का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। पदग्रहण समारोह में मुकेश गुर्जर सरपंच घांस टोंक, तुलसीराम मीना ब्लॉक अध्यक्ष मीना समाज टोंक, निर्मल सैन जिलाध्यक्ष सैन समाज सवाई माधोपुर, श्रीमती कैलाशी मीना पूर्व जिला परिषद सदस्य टोंक, देवपाल मीना पूर्व चेयरमैन होलसेल भण्डार सवाई माधोपुर, श्रीमती अलका विक्रम गुर्जर पंचायत समिति सदस्य टोंक, विक्रम धाकड़ पंचायत समिति सदस्य टोंक, मनसाराम मीना सदस्य जिला डेयरी टोंक तथा सैकड़ों सदस्यगण उपस्थित थे। नवीन अध्यक्ष ने कोविड19 के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए नियमों की पालना के अंतर्गत पदभार ग्रहण किया।

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.