महिला रोग विशेषज्ञ डाॅ. रेखा का निधन
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय की जानी मानी स्त्री एवं प्रसूति रोग (महिला रोग) विशेषज्ञ डाॅ. रेखा शर्मा का रविवार को असामयिक निधन हो गया। उन्होने ईलाज के दौरान जयपुर के निजी चिकित्सालय में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया गया।
डाॅ. एल.एन. शर्मा एवं डाॅ. मृदुला शर्मा की बहू एवं डाॅ. संदीप शर्मा की पत्नी डाॅ. रेखा शर्मा के निधन की खबर मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई। डाॅ. रेखा ने जीवन में चिकित्सा सेवा को ही समाज सेवा माना था। वे गरीब जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क उपचार दिया करती थी। जिला मुख्यालय पर बजरिया डिस्पेंसरी की कायापलट में भी डाॅ. रेखा ने अहम भूमिका अदा की।