ट्रक-बस भिडंत में आधा दर्जन घायल

ट्रक-बस भिडंत में आधा दर्जन घायल

ट्रक-बस भिडंत में आधा दर्जन घायल

सवाई माधोपुर 20 मार्च 2021

एंकर-सवाईमाधोपुर के टोंक-शिवपुरी हाइवे पर कुशालीदरा के समीप भोमियाजी की टेक के पास आज सवारियों से भरी बस व ट्रक में आमने-सामने की भिडंत हो गई। हादसे में बस में सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलों को एम्बूलेंस की सहायता से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।जानकारी के अनुसार टोंक-शिवपुरी हाइवे पर खातोली से सवारियां लेकर एक बस सवाईमाधोपुर आ रही थी। तभी कुशालीदरा के समीप भोमियाजी की टेक के पास बस को सवाईमाधोपुर की ओर से गिट्‌टी लेकर आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी । बस और ट्रक की आमने-सामने की भिडंत हो गई। जिससे बस में सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलों को एम्बूलेंस की सहायता से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं घटना के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने ट्रक व बस को जब्त कर थाने पहुंचाया है।

G News Portal G News Portal
48 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.