नगर रामलीला मंडल समिति के द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न हरी शंकर शर्मा बने निर्विरोध अध्यक्ष

नगर रामलीला मंडल समिति के द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न हरी शंकर शर्मा बने निर्विरोध अध्यक्ष

नगर रामलीला मंडल समिति के द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न
हरी शंकर शर्मा बने निर्विरोध अध्यक्ष
सवाई माधोपुर 18 अक्टूबर। नगर रामलीला मंडल समिति, शहर सवाई माधोपुर के द्विवार्षिक चुनाव प्रवीण शर्मा की देखरेख में शांतिपूर्ण संपन्न हुए। हरिशंकर शर्मा को निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।
समिति के प्रवक्ता दिलीप शर्मा ने बताया कि 1984 से रामजीलाल जोशी समिति के अध्यक्ष चुनते आ रहे हैं। उन्होंने शारीरिक समस्या के कारण अध्यक्ष पद छोड़ने का प्रस्ताव रखा। समिति के सदस्यों की उपस्थित में चुनाव प्रभारी प्रवीण शर्मा ने निर्विरोध चुनाव सम्पन्न कराए। जिसमें हरिशंकर शर्मा का प्रस्ताव आया। प्रस्ताव का सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से समर्थन किया। चुने गए अध्यक्ष का कार्यकाल अक्टूबर 2023 तक रहेगा।
चुनाव के बाद महामंत्री राजेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष सीताराम सैनी, कोषाध्यक्ष राधेश्याम पंसारी, मंत्री ओमप्रकाश सेन, प्रवक्ता दिलीप शर्मा, विष्णु शर्मा, प्रदीप लोहिया, सुदर्शन शर्मा, लखन भारती साहू, कुंदन राणा, मधुसूदन शर्मा, चतुर्भुज शर्मा, रामेश्वर जंगम सहित सभी सदस्यों ने स्वागत किया।

G News Portal G News Portal
26 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.