हरिपुरा को मिलेगी राजस्व ग्राम की सौगात

हरिपुरा को मिलेगी राजस्व ग्राम की सौगात

हरिपुरा को मिलेगी राजस्व ग्राम की सौगात
सवाई माधोपुर, 6 अक्टूबर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत मैडी में आयेाजित शिविर में हरिपुरा गांव के लोगों की खुुशिया उस समय दुगुनी हो गई जब उनके गांव को राजस्व गांव बनाने की सभी प्रक्रियांए पूरी कर कलेक्टर को प्रस्ताव भिजवा दिया गया। उपखंड अधिकारी बजीरपुर अनिल चौधरी ने बताया कि अभियान में पहुंचने पर ग्राम के नक्शे जमाबंदी, जनसंख्या आदि के बारे में जानकारी करने पर पाया गया मेडी से डेढ़ किमी दूर स्थित हरिपुरा गांव, जिसकी आबादी लगभग 500 है। यहां 150-175 परिवार रहते है। यह गांव आज दिनांक तक राजस्व ग्राम घोषित नहीं हुआ है। एसडीएम खुद हरिपुरा पहुंचे और हरिपुरा के ग्रामवासियों से मौके पर जानकारी की। ग्रामीणों ने बताया कि उनके द्वारा पूर्व में हरिपुरा को राजस्व ग्राम बनवाने हेतु काफी प्रयास किए गये थे लेकिन सफलता नहीं मिली। शिविर के रूप में हमारे घर बैठे गंगा आई है। ग्रामीणों ने हरिपुरा को राजस्व ग्राम बनाने प्रस्ताव कलेक्टर को भिजवाने पर प्रशासन का आभार जताया।
ग्रामीणों ने बताया कि हरिपुरा के राजस्व ग्राम बनने पर यहां अन्य राजकीय कार्यालय खुलने के साथ ही ग्राम की सुविधाओं का विस्तार होगा।

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.