एनएसपी पोर्टल पर केवाईसी पंजीकरण करवाये संस्था प्रधान
सवाई माधोपुर, 26 अगस्त। अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों को दी जाने वाली पोस्ट मैट्रिक व मेैरिट कम मीन्स छात्रवृति में सत्र 2021-22 के लिये नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (एन.एस.पी.) में ऑनलाईन आवेदन जल्द ही शुरू होने वाले हैं।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सलीम खान ने बताया कि जिले में संचालित जिस शिक्षण संस्थान ने अभी तक एनएसपी पोर्टल पर केवाईसी पंजीकरण नहीं करवाया हैं, शीघ्र पंजीकरण करवा लें। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन के अभाव में यदि कोई पात्र छात्रवृति आवेदन किये जाने से वंचित रह जाता है तो इसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित संस्थान की होगी।