आरोग्य समिति की बैठक आयोजित
सवाई माधोपुर 28 जुलाई। राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय एक छत जिला सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर की नवगठित आरोग्य समिति की बैठक अध्यक्ष डाॅ. विनोद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में वृद्धजन अशक्त जन पेंशनर एवं आम रोगी की असुविधा को देखते हुए रोगी पर्ची सामान्य चिकित्सालय के पर्ची काउंटर के स्थान पर आयुर्वेद चिकित्सा इकाई में ही उपलब्ध कराए जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही चिकित्सा इकाई में विशेष रोगों पर समय समय पर विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाने का भी निर्णय लिया गया।
आरोग्य समिति के सचिव डॉ पुरुषोत्तम गौतम ने बताया कि समय-समय पर चिकित्सा शिविरों के माध्यम से विशेष रोगों की चिकित्सा किए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में डॉ राजेंद्र प्रसाद शर्मा प्रभारी जिला आयुर्वेद चिकित्सालय, डॉ. बृजबल्लभ शर्मा पूर्व अतिरिक्त निदेशक आयुर्वेद विभाग, समाजसेवी नरेंद्र मोहन गर्ग, चंद्रकांत शर्मा एवं राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने भाग लिया।