पीलोदा व खंडीप रेलवे स्टेशनों पर रेल कर्मचारियों की सुनी समस्याएं, किया निराकरण

पीलोदा व खंडीप रेलवे स्टेशनों पर रेल कर्मचारियों की सुनी समस्याएं, किया निराकरण

पीलोदा व खंडीप रेलवे स्टेशनों पर रेल कर्मचारियों की सुनी समस्याएं, किया निराकरण

मजदूर संघ द्वारा संघ सप्ताह के तहत आयोजित किए जाएंगे विभिन्न कार्यक्रम-गंगापुर सिटी
वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ प्रतिवर्ष संगठन स्थापना के रूप में एक अप्रैल से 8 अप्रैल तक संघ सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। इस संबंध में स्थानीय संघ पदाधिकारियों ने गुरुवार को पीलोदा खंडीप रेलवे स्टेशनों पर जाकर कर्मचारी समस्या निवारण अभियान के तहत कर्मचारी समस्या शिविर लगाया गया। और रेल कर्मचारियों की समस्याएं सुनी गई। साथ ही समस्याओं का निराकरण भी कराया गया।
संघ के प्रवक्ता बीएस गुर्जर ने बताया कि वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ प्रेसिडेंट डॉ आर पी भटनागर के निर्देशानुसार दो अप्रैल को बच्चों के निबंध चित्र प्रतियोगिता का आयोजन, कर्मचारियों के समस्या निवारण अभियान इसी प्रकार 2 अप्रैल को स्वास्थ्य जांच शिविर नेत्र जांच शिविर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम होगा। इसी प्रकार 3 अप्रैल को महिला शक्ति एवं युवा शक्ति को साथ लेकर मैन टू मैन कांटेक्ट, 4 अप्रैल को रेलवे हॉस्पिटल में मरीजों को फल वितरण कार्यक्रम किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि  5 अप्रैल को मंडल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन एवं अति आवश्यक मांगों का मंडल रेल प्रबंधक के नाम ज्ञापन 6 अप्रैल को विभिन्न डिपो शेड स्टेशन कार्यालय में रेल कर्मचारी जागरूकता अभियान आयोजित किया जाएगा।
7 अप्रैल को कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरुकता निकाली जाएगी। इसके अलावा 8 अप्रैल को मुख्यालय पर पारितोषिक वितरण जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
संघ प्रवक्ता बीएस गुर्जर ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय संघ पदाधिकारियों ने गुरुवार को पीलोदा खंडीप रेलवे स्टेशनों पर जाकर कर्मचारी समस्या निवारण अभियान के तहत कर्मचारी समस्या शिविर लगाया गया। इस दौरान रेल कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर उनका हल करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर उप मंडल सचिव डीके शर्मा,केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य पीसी मीणा, इंजीनियरिंग शाखा सचिव बलराम गुर्जर,प्रवक्ता बीएस गुर्जर सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद थे।

G News Portal G News Portal
15 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.