इम्युनिटी बुस्टींग के लिये पिलवायी होम्योपेथी दवा
सवाई माधोपुर 14 मई। शहर स्थित रामलीला मैदान परिसर में सुबह 8 बजे से 10 बजे तक होम्योपेथी चिकित्सक डाॅ शिवानी शर्मा ने कोरोना की इस अति-तीव्र व खतरनाक दूसरी वेव के घातक परिणामों से बचने के लिये होम्योपेथी इम्युनिटी बुस्टर की दवा (आर्सेनिक एल्बम 30) क्षेत्र के बुजुर्गो, महिलाओं, युवाओं तथा बच्चै को निशुल्क पिलवायी।
जिसमें श्रीराम मण्डल रामलीला मैदान स.मा. के दिनेश जैमिनी, विष्णु माथुर, दीनदयाल मथुरिया, मनमोहन गौत्तम, महेश माथुर, डाॅ अमित जैमिनी, सत्येन्द्र शर्मा, नरेन्द्र मोहन गौत्तम, परमेश्वर जैन सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।
जानकारी मिलते ही युवा, महिलाये तथा बच्चै घरों से निकलकर इम्युनिटी बुस्टर डोज का लाभ लेने तथा आने में असमर्थ अपने घरों के बुजुर्गो के लिये भी लेकर गये। जिससे लगभग 300 लोगों को निशुल्क होम्योपेथी इम्युनिटी बुस्टर दवा का लाभ मिला।
डाॅ शिवानी ने सात दिन बाद पुनः एक डोज और इसी तरह निशुल्क पिलवाने की बात कही। उन्होने कहा कि इसी तरह सामाजिक लोगों का साथ मिला तो इसे बड़े पैमाने पर भी लोगों को लाभ पहुंचाने का भरौसा जताया।