पंचायत समिति परिसर में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित – गंगापुर सिटी

पंचायत समिति परिसर में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित – गंगापुर सिटी

कांग्रेस पार्टी ने विकास के दम पर जिले में पहराया परचम – अबरार
सवाई माधोपुर 20 सितम्बर। पंचायत समिति गंगापुर सिटी के सरपंच संघ की ओर से सोमवार को पंचायत समिति परिसर में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अतिथि के रूप सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार ने शिकरत की।
इस अवसर पर समारोह की शुरूआत में सरपंच संघ के पदाधिकारियों द्वारा नवनिर्वाचित जिला प्रमुख श्रीमती सुदामा देवी सहित सभी अतिथियों का फूलों का हार पहनाकर स्वागत किया।
इस दौरान समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों व आमजन को संबोधित करते हुए विधायक दानिश अबरार ने अभी हाल ही में संपन्न हुए पंचायतीराज चुनाव में जिले के मतदाताओं द्वारा कांग्रेस पार्टी में विश्वास जताते हुए पार्टी उम्मीदवारों को विजयी बनाने पर मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी काम करने में विश्वास करती है। विकास के दम पर पार्टी ने जिले में परचम पहराया है। कांग्रेस पार्टी जांत-पांत व धर्म की नहीं, बल्कि विकास की राजनीति करती है। इसी बदौलत नगर परिषद के चुनाव से लेकर पंचायती राज के चुनाव में कांग्रेस पार्टी को विजयी मिली है। यह कांग्रेस पार्टी द्वारा जिले में करवाए गए विकास कार्यो का ही नतीजा है। जिले में नगर परिषद सभापति से लेकर कुछ पंचायत समिति को छोडकर अधिकांश में कांग्रेस पार्टी के प्रधान व उपप्रधान बनने तथा जिला प्रमुख कांग्रेस पार्टी से होने का अब जिले की जनता को फायदा मिलेगा।
समारोह में जिला प्रमुख सुदामा देवी ने सभी आभार जताया तथा जिले में विकास कार्यो को पहली प्राथमिकता देने की बात कही। समारोह को गंगापुर विधायक ने भी संबोधित किया।

G News Portal G News Portal
28 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.