भारतीय कुमावत क्षत्रिय महासभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान

भारतीय कुमावत क्षत्रिय महासभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान

भारतीय कुमावत क्षत्रिय महासभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान
सवाई माधोपुर 31 अक्टूबर। कुमावत क्षत्रिय समाज एवं धर्मशाला विकास समिति चैथ का बरवाड़ा के तत्वावधान में दीपावली मिलन समारोह एवं भारतीय कुमावत क्षत्रिय महासभा के सभी जिलों के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह कुमावत धर्मशाला चैथ का बरवाड़ा में किया गया।
धर्मशाला विकास समिति के अध्यक्ष भंवरलाल उदयवाल ने बताया कि कार्यक्रम में भारतीय कुमावत महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री जयनारायण जूनवाल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश माड़ेला, भामाशाह चैथमल बैरा, सत्यनारायण खोवाल, स.मा. जिलाध्यक्ष बेनीप्रसाद सिरोठा, महामंत्री धर्मवीर कुमावत सहित टोंक, निवाई, कोटा, बून्दी, बनेठा, जयपुर से आए सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों का माला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया गया एवं दीपावली की शुभमंगल कामना दी गई।
समारोह के अंत में धर्मशाला विकास समिति अध्यक्ष भंवरलाल उदयवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

G News Portal G News Portal
26 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.