14 जनवरी को होगा विशाल रक्तदान शिविर-सवाईमाधोपुर

14 जनवरी को होगा विशाल रक्तदान शिविर-सवाईमाधोपुर

14 जनवरी को होगा विशाल रक्तदान शिविर
सवाई माधोपुर 10 जनवरी। अग्रवाल समाज, पेंशनर समाज, आर्य समाज मानटाउन स.मा. के पूर्व संरक्षक स्व. सरस्वती प्रसाद एवं स्व. श्रीमती कंचनलता गोयल की प्रथम पुण्य स्मृति में जिला मुख्यालय पर 14 जनवरी मकर सक्रांति के अवसर पर विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजन से जुड़े रत्नाकर गोयल ने बताया कि अग्रसेन सदन मानटाउन, बजरिया स.मा. में 14 जनवरी को प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन होगा।
उन्होने बताया कि शिविर में अग्रवाल समाज मानटाउन, रक्तदान जागृति स.मा., भारत विकास परिषद, जीवन रेखा ब्लड डोनेशन सेवा समिति, स.मा. ब्लड डोनेट ग्रुप तथा ना मोर पेन ग्रुप स.मा. का विशेष सहयोग रहेगा। गोयल ने मकर सक्रान्ति के दान पर्व पर सबसे बड़ा दान रक्तदान महादान करने की अपील की।

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.