विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित
बामनवास 18 अक्टूबर। रतनलाल मीठालाल फाउंडेशन के डॉ. शिवराज सिंह द्वारा अपने दादाजी पूर्व सांसद एवं विधायक मीठालाल मीना की पुण्य स्मृति में 18 अक्टूबर को निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच, नेत्र जाँच, परामर्श, दवा एवं चश्मा वितरण शिविर आयोजित किया।
फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. ममता ने बताया कि शिविर में लगभग 952 व्यक्ति लाभान्वित हुए। शिविर का उद्घाटन डॉ.शिवराज कि माताजी रुक्मणि देवी एवं पिताजी रामदास मीना द्वारा किया गया। शिविर में बौंली की हरपाल कौर की टीम बिगुल फाउंडेशन, डॉ महेंद्र की टीम वृन्दावती नेत्र हॉस्पिटल, डॉक्टर्स ऑन डोर फाउन्डेशन के डॉ. हरिसिंह, डॉ नीलम, डॉ राजेंद्र एवं टीम श्यामसुंदर शर्मा का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।