खराब मौसम, बिजली गिरने की सम्भावना है तो घर से न निकलें, मोबाइल टॉवर से दूर रहें

खराब मौसम, बिजली गिरने की सम्भावना है तो घर से न निकलें, मोबाइल टॉवर से दूर रहें

खराब मौसम, बिजली गिरने की सम्भावना है तो घर से न निकलें, मोबाइल टॉवर से दूर रहें
कलेक्टर ने लोगों से सतर्कता बरतने का किया आग्रह
सवाई माधोपुर, 12 जुलाई। आकाशीय बिजली गिरने से प्रदेश के कुछ हिस्सों में रविवार को जनहानि हुई थी, मौसम विभाग ने आगाह किया है कि अभी आने वाले कुछ दिनों के भीतर राज्य के कुछ हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने की फिर आशंका है। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने इस सम्बंध में एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
कलेक्टर ने बताया कि बादल गरतने या आकाशीय बिजली गिरने की स्थिति में घर में रहना सबसे सुरक्षित है, बेवजह घर से न निकलें। आकाशीय बिजली की चमक या बादलों की गरजना दिखते ही घर के सभी विद्युत उपकरणों, मोबाइल को स्विच ऑफ कर दें, पानी से दूर रहें, तालाब, स्विमिंग पूल में हैं तो तत्काल वहां से बाहर निकल जायें। मोबाइल टॉवर के नीचे या आसपास खडे न हो। किसी मकान या सरकारी कार्यालय में शरण लें, पेड के नीचे किसी भी हालत में खडे न हों। घर में भी इस दौरान कंक्रीट सरफेस या भूमि से टच होने के बजाय लकडी या गैर मेटल के बिस्तर, फर्नीचर पर बैठें या आराम करें, नंगे पैर न रहें, रबर की चप्पल पहने। सिर छिपाने के लिए कोई जगह नहीं मिले तो पेड के नीचे खडे होने के बजाय खुले में ही कानों पर हाथ रखकर उकडूं बैठ सकते है। कलेक्टर ने सभी पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी को इस सम्बंध में लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिये हैं।

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.