शिविर में प्रार्थना पत्र पर तत्काल कार्रवाई मुकेश बैरवा का घर बिजली से हुआ रोशन, तत्काल मिला कनेक्शन

शिविर में प्रार्थना पत्र पर तत्काल कार्रवाई मुकेश बैरवा का घर बिजली से हुआ रोशन, तत्काल मिला कनेक्शन

शिविर में प्रार्थना पत्र पर तत्काल कार्रवाई
मुकेश बैरवा का घर बिजली से हुआ रोशन, तत्काल मिला कनेक्शन
सवाई माधोपुर, 5 अक्टूबर। एबरा पंचायत में आयोजित हुआ प्रशासन गांव के संग अभियान पनियाला गांव के मुकेश बैरवा के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। मुकेश ने बताया बताया कि पिछले दस साल से बिजली कनेक्शन नहीं होने से अंधेरे में रहने की विवशता थी। मुकेश ने शिविर में उपखंड अधिकारी को अपनी परेशानी बताई तो उपखंड अधिकारी ने तुरंत पत्रावली तैयार करवाकर मुकेश को डिमांड नोटिस जारी करवाया एवं मुकेश से राशि जमा करवाई। शिविर में सभी प्रक्रिया पूरी कर मुकेश के घर पर बिजली कनेक्शन करवाया गया। बिजली कनेक्शन होने पर मुकेश की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मुकेश ने शिविर को वरदान बताते हुए मुख्यमंत्री एवं प्रशासन का आभार जताया।

G News Portal G News Portal
27 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.