प्रेस-सुचना:-4/1/2021,सोमवार-गुर्जर समाज
शहर के विकास में पार्षदों की महत्वपूर्ण भूमिका:-जिला अध्यक्ष मनोज कुनकटा
गुर्जर समाज ने किया नवनिर्वाचित पार्षद भवानी सिंह गुर्जर का स्वागत सत्कार….
अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के जिला अध्यक्ष मनोज कुनकटा की ओर से गुर्जर समाज के युवाओं ने नगर परिषद गंगापुर सिटी चुनाव में निर्वाचित पार्षद भवानी सिंह गुर्जर का गर्मजोशी से माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया।एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर विजय श्री की शुभकामनाएं दीं।
अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार गुर्जर कुनकटा ने कहा कि शहर के के विकास में आपकी महती भूमिका हैं।चुनाव जीतने के बाद सभी को साथ लेकर चलना आपका कर्तव्य है।वार्ड के विकास कार्यो में कोई भेदभाव नहीं बर्तना चाहिए।साथ ही उन्होंने बधाई एवं शुभकामनाए देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नवनिर्वाचित पार्षद भवानी सिंह गुर्जर ने कहा कि निष्पक्ष रूप से वार्ड में विकास कार्य करवाये जाएगें। जहा जहा जिस चीज की कमी होंगी उसे पूर्ण करवाने का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने कहा कि वार्डवासी बेहिचक उन्हें अपनी समस्याएं बताएं,समस्याओ को अपने स्तर पर अथवा उच्चाधिकारियों से वार्ता कर समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। सबको साथ लेकर चलना ही मेरी प्राथमिकता रहेंगी।उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकाल के दौरान बिजली,पानी,सड़क जैसी मूलभूत समस्याओ को दूर करने का पूरा पूरा प्रयास किया जाएगा।इसके साथ ही विकास के नये आयाम स्थापित किए जाएंगे।
इस दौरान जिला अध्यक्ष मनोज कुनकटा,पार्षद भवानी सिंह गुर्जर,घासीलाल पटेल,मनीष सिराधना,नमोनारायण गुर्जर,धीरज ब्रह्मवाद,नरेश कुकसवाल,चीकू गंडाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.