एनसीसी कैडेट्स की नागरिक सुरक्षा प्रबंधन में  महत्वपूर्ण भूमिका

एनसीसी कैडेट्स की नागरिक सुरक्षा प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका

एनसीसी कैडेट्स की नागरिक सुरक्षा प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका
सवाई माधोपुर 18 मार्च। शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय छात्र सैन्य वाहिनी के तत्वावधान में गुरूवार को एक दिवसीय नागरिक सुरक्षा एवं प्रबंधन विषय पर सैन्य प्रषिक्षण षिविर आयोजित हुआ।
एनसीसी अधिकारी कैप्टन डाॅ. ओ0पी0 शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय के खेल मैदान पर आयोजित प्रषिक्षण षिविर के प्रथम सत्र में कैडेट्स को ध्यान योग व प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया। कैडेट्स को स्वस्थ जीवनचर्या व संतुलित आहार के बारे में जानकारी दी गई। षिविर में कैडेट्स को ड्रिल मार्च पास्ट, वैपन ट्रैनिंग, फील्ड क्राफ्ट, मेप रीडिंग का प्रषिक्षण दिया गया। डाॅ. शर्मा ने बताया कि षिविर में कैडेट्स को आगामी बी व सी प्रमाण पत्र परीक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।षिविर के द्वितीय सत्र में कैडेट्स को नागरिक सुरक्षा एवं प्रबंधन के बारे मंे जानकारी दी गई। डाॅ. शर्मा ने बताया कि आपदा के समय एनसीसी कैडेट्स नागरिक सुरक्षा के क्षेत्र में स्वयं सेवक के रूप मंे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कैडेट्स को फायर फाइटिंग व साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। डाॅ0 शर्मा ने बताया कि कैडेट्स द्वारा कोरोना जागरूकता व सफल टीकाकरण अभियान की विस्तार से जानकारी दी गई।
कैडेट्स ने कोरोना जागरूकता का अभी बचाव जरूरी है विषयक जागरूकता रैली निकालकर रणथम्भौर रोड पर जागरूकता का संदेष दिया। षिविर में आगामी रक्तदान षिविर के लिये 101 कैडेट्स केे रक्तदान संकल्प प्रपत्र भरवाये गये। डाॅ. शर्मा ने बताया कि प्रषिक्षण षिविर में कैडेट्स को कोरोना जागरूकता के प्रति जागरूकता का संकल्प दिलवाया गया। षिविर में छात्र अंडर आॅफिसर गणेष प्रजापत, आकाष डागुर, उदित राज ने भी विचार व्यक्त किए।

G News Portal G News Portal
21 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.