कोविड-19 टीकाकरण के तीसरे चरण में दूसरे दिन 2200 में से 596 के लगे टीके-गंगापुर सिटी

कोविड-19 टीकाकरण के तीसरे चरण में दूसरे दिन 2200 में से 596 के लगे टीके-गंगापुर सिटी

कोविड-19 टीकाकरण के तीसरे चरण में दूसरे दिन 2200 में से 596 के लगे टीके-गंगापुर सिटी

गंगापुर उपखंड व वजीरपुर क्षेत्र में मंगलवार को ंकोविड-19 टीकाकरण का तीसरा चरण में दूसरे दिन 2200 सौ में से 596 वृद्ध जनों ने सामान्य चिकित्सालय व उदेई मोड डिस्पेसरी सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के केन्द्रों पर कोविड का टीकाकरण का टीका लगाया गया।इसमें 60 साल से अधिक आयु के व्यक्तियों तथा 45 साल से अधिक आयु के गम्भीर बीमारियों से पीडित व्यक्तियों ने टीके लगवाये। इसके अतिरिक्त बैकलॉंग हैल्थ केयर वर्कर को भी टीके की दूसरी डोज के 59 जनों ने कोविड का टीकाकरण का टीका लगाया गया। ब्लाक सीएमएचओ डॉ. बत्ती लाल मीना ने बताया कि इस दौरान लाभार्थियों के वेरिफिकेशन, कॉविन सॉफ्टवेयर पर डेटा दर्ज करने, टीका लगाने से पूर्व तथा बाद के प्रोटोकॉल सहित अन्य प्रक्रियाओं की जानकारी दी जा रही थी।तथा ऑब्जर्वेशन रूम से बाहर आये लाभार्थियों ने बताया कि कोई साइड इफैक्ट नहीं है। वे गर्वित महसूस कर रहे हैं कि कोविड-19 मुक्त भारत की दिशा में उनका भी योगदान दर्ज कर लिया गया है। ब्लाक सीएमएचओं डॉ. मीना ने बताया कि टीका सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क तथा निजी अस्पताल में केन्द्र सरकार द्वारा तय की गई कीमत पर लगाया जा रहा है जिसमें टीके की कीमत और पंजीकरण शुल्क शामिल है। मंगलवार को  गंगापुर के सामान्य चिकित्सालय ,उदेई मोड़ गंगापुर, खंडीप, पीलोदा, वजीरपुर, अमरगढ़ चौकी, हिगोटिया, उदेई मोड़ गंगापुर में टीकाकरण हुआ।
दूसरी मंजिल पर वृद्धों को हुई परेशानी
सामान्य चिकित्सालय में मंगलवार को 60 साल से अधिक आयु के व्यक्तियों को दूसरी मंजिल की सिड्डियों पर चढ़ने को लेकर थोड़ी देर के लिए हल्ला सा मच गया। वृ़ंद्ध के साथ आए चन्द्रशेखर शर्मा ने बताया कि कोरोना का टीकाकरण के लिए वृद्धों को दूसरी मंजिल पर कैसे उन्हें चढ़ाया जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उनका कहना है कि कोविड के टीकाकरण के लिए वृद्ध जनों को आउटडोर के पास ही लगाए जाए तो उन्हें परेशानी नहीं होगी।

G News Portal G News Portal
21 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.