महाविद्यालय में नवीन शैक्षणिक सत्र का शुभारम्भ

महाविद्यालय में नवीन शैक्षणिक सत्र का शुभारम्भ

महाविद्यालय में नवीन शैक्षणिक सत्र का शुभारम्भ
सवाई माधोपुर 1 जुलाई। शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय पी0जी0महाविद्यालय में नवीन शेक्षणिक सत्र का शुभारंभ प्रो0रामसिंह भंडारी की जयंती के आयोजन के साथ हुआ। इस अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में बोलते हुए प्राचार्य प्रो0बी0एस0मीना ने बताया की प्रो0भंडारी 1980 से 1983 तक महाविद्यालय में वाणिज्य के प्रोफेसर रहे। महाविद्यालय में रहते हुए प्रो0 भंडारी ने छात्र हितों में उल्लेखनीय कार्य करवाये। प्रो0हरिचरण मीना ने कहा की प्रो0भंडारी 27 वर्ष ही जीवित रहे। इस अल्प आयु में ही शिक्षा जगत में अपनी अलग ही पहचान बनाई। प्रो0 भंडारी विद्यार्थी वर्ग में लोकप्रिय रहे। तभी से महाविद्यालय के दक्षिण परिसर में इनकी प्रतिमा स्थापित है। इनकी जयंती पर महाविद्यालय संकाय सदस्यों ने संकल्प लिया कि उनके नाम पर महाविद्यालय परिसर में एक उद्यान विकसित किया जाएगा। गोष्ठी में महाविद्यालय के संकाय सदस्य मंत्रालयिक कर्मचारी उपस्थित रहे।

G News Portal G News Portal
16 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.