वृक्षारोपण वार्षिकोत्सव एवं घर घर औषधी योजना का शुभारंभ

वृक्षारोपण वार्षिकोत्सव एवं घर घर औषधी योजना का शुभारंभ

वृक्षारोपण वार्षिकोत्सव एवं घर घर औषधी योजना का शुभारंभ
सवाई माधोपुर 1 अगस्त। आमजन में रोग प्रतिरोधक क्षमता के विकास, आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लक्ष्य से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य बजट में ‘‘घर-घर औषधि योजना’’ की घोषणा की थी। इसकी पालना में जिले के प्रत्येक परिवार को आगामी पांच साल में 24 औषधीय पौधे निःशुल्क उपलब्ध करवाएं जाएंगे।
72 वें जिला स्तरीय वृक्षारोपण वार्षिकोत्सव एवं घर घर औषधि योजना का शुभारंभ खिलचीपुर के वृक्ष कुंज परिसर में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने की। अतिथियों के रूप में एडीजे महेंद्र कुमार, रणथंभोर टाइगर फॉरेस्ट के डीएफओ महेंद्र शर्मा, अतिरिक्त कलेक्टर डाॅ. सूरज सिंह नेगी, जिला परिषद सीईओ रामस्वरूप चैहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र दानोदिया सहित अन्य अतिथियों ने शिरकत की।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने कहा कि औषधि पौधे जिनमें तुलसी, कालमेध, अश्वगंधा एवं गिलोय के पौधे घर घर तक वितरण किये जाएंगे। प्रत्येक परिवार को आगामी 5 साल में कुल 24 पौधे मिलेंगे। इन्हें 3 बार में प्रत्येक बार 8-8 पौधे मिलेंगे। चालू तथा अगले वित्तीय वर्ष में जिले के 1.27-1.27 लाख परिवारों को ये पौधे मिलेंगे। इस वर्ष जिले में वितरण के लिए 9 नर्सरियों में 11 लाख 15 हजार पौधे तैयार किए गए है। कलेक्टर ने कहा कि घर-घर औषधि योजना को जन अभियान बनाते हुए हर व्यक्ति तक पहुंच बनाएं।
उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर ने हमें ऑक्सीजन का महत्व समझा दिया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पेड़ पौधे लगाकर उसकी सुरक्षा करनी चाहिए। पेड़ पौधे ही आक्सीजन के एकमात्र स्रोत है। प्रत्येक व्यक्ति वृक्ष मित्र बने, पेड-पौधों को सहेजकर रखें। हमारी संस्कृति में पेड-पौधे, नदी, प्रकृति की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि अभियान केवल औपचारिक नहीं बने, अपितु हर व्यक्ति पौधरोपण करें तथा लगाए गए पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण करें।
घर घर औषधि अभियान के तहत औषधिय पौधों के वितरण वाहनों को कलेक्टर राजेन्द्र किषन, एडीजे महेन्द्र कुमार, एडीएम सहित अन्य अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को पौधों के संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।
वृक्षकुंज परिसर में 72 वें वृक्षारोपण एवं वन महोत्सव के जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ भी हुआ। इस अवसर पर जिला कलेक्टर राजेन्द्र किषन, एडीजे महेन्द्र कुमार, एडीएम डाॅ नेगी, एएसपी सुरेन्द्र दानोदिया, सीईओ जिला परिषद आरएस चैहान सहित अन्य अधिकारियों ने पौधरोपण किया। वन महोत्सव के तहत आॅन लाइन आयेाजित हुई विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता पीडब्लूडी, तहसीलदार प्रीति मीना, अतिरिक्त जिला षिक्षा अधिकारी घनष्याम बैरवा, स्काउट सचिव महेष सेजवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्काउट गाइड एवं एनसीसी के स्वयंसेवक सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण भी उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
33 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.