बच्चों को दी बाल संरक्षण एवं अधिकारों की जानकारी

बच्चों को दी बाल संरक्षण एवं अधिकारों की जानकारी

बच्चों को दी बाल संरक्षण एवं अधिकारों की जानकारी
सवाई माधोपुर 2 फरवरी। चाइल्डलाइन टीम द्वारा आदर्श नगर ए में आउटरीच का प्रोग्राम किया गया।
इस दौरान कच्ची बस्ती के लोगों व बालको को कोरोना वायरस से बचाव की जानकारी देते हुए बताया गया कि मास्क का उपयोग करें अपने हाथों को सैनिटाइजर करते रहे व भीड़भाड़ वाले जगह पर जाने से बचे इसके साथ ही बच्चों के लिए संचालित राष्ट्रीय आपातकालीन फोन सेवा 1098 के बारे में बताया गया कि यदि कोई बालक मुसीबत में हो तो उसकी सहायता के लिए 1098 डायल करके चाइल्डलाइन की मदद ले सकते हैं। इसके साथ ही बालकों को बाल संरक्षण की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। महिला टीम सदस्य मीना कुमारी एवं अश्वनी शर्मा ने महिलाओं को बाल विवाह नहीं करने तथा बच्चों से बाल श्रम नहीं करवाने के लिए प्रेरित किया। टीम सदस्य दशरथ बैरवा जितेंद्र सोनी नरेंद्र पहाड़िया ने बच्चों के साथ वर्तमान समय में छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म जैसी घटित होने वाली घटनाओं से बचने के उपाय सुझाए।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.