दो दिवसीय केंद्रीय प्रशिक्षण संपन्न कार्यकर्ताओं को दी जानकारी-वजीरपुर

दो दिवसीय केंद्रीय प्रशिक्षण संपन्न कार्यकर्ताओं को दी जानकारी-वजीरपुर

दो दिवसीय केंद्रीय प्रशिक्षण संपन्न कार्यकर्ताओं को दी जानकारी
महेन्द्र शर्मा

वजीरपुर, भारतीय जनता पार्टी वजीरपुर के दो दिवसीय गैर आवासीय मण्डल प्रशिक्षण शिविर का समापन वजीरपुर मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी द्वारा किया गया। प्रशिक्षण का संचालन पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में सुरक्षा सामर्थ्य और आत्मनिर्भर भारत की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में आए भाजपा जिला अध्यक्ष भरतलाल मथुरिया,संगठन प्रभारी नारायण लाल मीणा, पूर्व विधायक मान सिंह गुर्जर, रमेश चन्द शर्मा, आमिर खां, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरिओम पटेल ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि प्रशिक्षण पद्धति श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने चलाई। जिसके पद चिन्हों पर चल कर भाजपा देश में बड़ी पार्टी उभर कर आई। विधायक ने राजस्थान की गहलोत सरकार के 2 वर्षो की विफलताओं को प्रमुखता से रखते हुए कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं को सरकार की विफलता के साथ साथ पार्टी के मंडल,वूथ और संगठन के पदो की जानकारी पूरी होनी चाहिए। गत दिवस भारत की वैचारिक मुख्यधारा और हमारी विचारधारा को डॉ.रामदयाल जी भारती ने विस्तार से बतलाया। डॉ.मधु मुकुल जी चतुर्वेदी ने व्यक्तित्व विकास को अधिकारपूर्वक रखने के बारे बतलाया गया। प्रशिक्षण विभाग के जिला संयोजक ओमप्रकाश डंगोरिया ने भाजपा का इतिहास और विकास विषय की जानकारी प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं के सामने रखी। प्रथम दिन के अंतिम सत्र मे डॉ.मधुमुकुल चतुर्वेदी ने सोशल मिडिया के प्रभावी उपयोग पर चर्चा विस्तार से की। वही शिविर का शुभारंभ मां भारती, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण लेते समय कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर भाजपा मंड़ल उपाध्यक्ष अशोक शर्मा,भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरीओम पटेल, रमेश चन्द्र शर्मा, ओमप्रकाश गोयल, कमलेश जांगिड़, परषोत्तम शर्मा, राजेन्द्र,हरगोविन्द मीणा, जुगलकिशोर शर्मा, पवन कुमार, रामसहाय बड़ौली, वृजलाल मोहचा,शिवसिंह मीणा,इरशाद अहमद, राजेन्द्र आकोदिया, अजय शुक्ला, अखिलेश शर्मा, प्रकाश रायपुर सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.