लिंग चयन रोकने के लिये देगी सूचनाऐं

लिंग चयन रोकने के लिये देगी सूचनाऐं


बेटीया किसी से भी कम नही
झूलेलाल मन्दिर शहर सवाई माधोपुर में भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के तत्वाधान में आर.के.संस्थान सवाई माधोपुर द्वारा आयोजित अल्पसंख्यक महिलाओं के मुद्दों पर नेतृत्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम में नई रोशनी योजना के अंतर्गत महिलाओं ओर बेटीयों को प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षण में आशीष गौतम जिला समन्वयक (पीसीपीएनडीटी) ने उपस्थित बेटियों व महिलाओं को बेटी अनमोल है, बेटी बचाओं अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढाओं के साथ साथ पीसीपीएनडीटी एक्ट,1994 के कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण मे पुरूषोतम शर्मा प्रोग्राम कॉआर्डिनेटर, आर.के.संस्थान , महविश परवीन कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
आशीष गौतम जिला समन्वयक (पीसीपीएनडीटी) ने उपस्थित महिला प्रशिक्षणार्थीयों ने बेटीयों की सुरक्षा, बेटों से वंश चलानें, बेटे बुढापें में सहारा व धार्मिक कारणों इत्यादि के कारण समाज बेटीयों को जन्म नही देना चाहनें पर उक्त कारणों पर विस्तार से चर्चा की। कन्या भ्रूण हत्या एव जाचं के कारण बेटीयों के जन्म मे लगातार घट रही है व इनके प्रति अपराधों में बढोतरी भी हो रही है। राज्य व जिले में बेटीयों के जन्म नही लिये जाने , लिंग भेदभाव, कन्या भ्रूण जांच एवं हत्या के कारणों व परिणाम के बारें मे विस्तार से चर्चा करते हुये बताया। आशीष गौतम ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं, 104/108 टोलफ्री नम्बर, व्हाटस ऐप नम्बर 9499997795, ईमेल आईडी पीसीपीएनडीटीजयपुरएटदारेटजीमेलडॉटकॉम पर लिंग चयन करने वालों या करवाने वालों की पुख्ता सूचना देने पर मुखबिर प्रोत्साहन योजना के तहत कुल ढाईलाख रूपये की प्रोत्साहन राशि देने, डिकॉय कार्यवाही के बारे में विस्तार से बताया । जिस पर उपस्थित महिलाओं ने ऐसे काम करने वालों की सूचनाऐं जरूर से जरूर देने पर सहमति प्रदान की।🙏

G News Portal G News Portal
16 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.