विधायक की पहल, सामान्य चिकित्सालय के सामने से हटवाया अतिक्रमण
सवाई माधोपुर 17 अक्टूबर। नग परिषद स.मा. द्वारा सामान्य चिकित्सालय के बाहर लगी थड़ियों को हटवाने के साथ ही डेयरी बूथ एवं एम्बुलेंस को शिफ्ट करवा दिया है।
जानकारी के अनुसार विधायक सवाई माधोपुर दानिश अबरार की पहल पर सामान्य चिकित्सालय के बाहर सौंदर्यकरण के प्रयास किये जा रहे हैं। अतिक्रमण हटने से जहां शहरवासियों व राहगीरों को जाम की समस्या से मुक्ति मिली हैं, वहीं अस्पताल के सामने का हिस्सा भी मूल स्वरूप में लौट आया है। विधायक द्वारा लिए गए इस निर्णय की आमजन में खासी चर्चा है।
उल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल के सामने अवैध थड़ियों व केबिनों से यहां दिनभर लोगों का जमावड़ा लगा रहता था। केबिनों के आगे सड़क पर वाहनों के खड़े होने से जाम के हालात से वाहन चालकों को काफी परेशानी होती थी। साथ ही केबिन व थडियों के पास लगे कचरे के ढेर में आवारा जानवर मुह मारते थे। इससे अस्पताल का बाहरी स्वरूप बिगडा हुआ था।
जिला अस्पताल के सामने अवैध थडियों के कारण शहर बजरिया मुख्य मार्ग पर दिनभर रहने वाले जाम के हालातों व थडियों के कारण अस्पताल का सामने गंदगी रहने की समस्या को देखते हुए विधायक ने गत दिनों जिला परिषद सभागार में आयोजित बैठक में नगर परिषद के अधिकारियों को सामान्य चिकित्सालय के सामने लगी अवैध थडियों हटाने व डेयरी बूथ को शिप्ट कर एंबूलेंस के लिए पार्किंग विकसित करने तथा खाली जमीन पर सफाई करवाकर पौधे लगाने के निर्देश दिए थे।
इसके बाद नगर परिषद के अधिकारियों ने अस्पताल के सामने थडियों व केबिनों को हटवाकर सौंदर्यकरण के लिए सडक किनारे तारबंदी करवा दी है।