विद्यालयों का किया निरीक्षण दिए निर्देश
महेन्द्र शर्मा
वजीरपुर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बडौली में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेश कुमार मीणा ने आकस्मिक निरीक्षण किया।मीना ने बालको को कोरोना गाइड लाइन की पालना करने के निर्देश प्रदान किये।उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव ही उपचार है। मीणा ने बताया कि तीन विद्यालयों का निरीक्षण किया गया है। सभी को कोरोना गाइडलाइन की पालना के लिए कहा गया है। विद्यालय में सभी को मास्क लगाकर रहना है। विद्यालय में उपस्थित बालकों से स्माइल कार्यक्रम के तहत गृह कार्य के बारे में जानकारी लेकर उचित निर्देश दिए। विद्यालयों में स्माइल की प्रगति व शैक्षणिक गतिविधियां सन्तोषजनक पाई गई। तीनो विद्यालय व्यवस्थित संचालित मिले।विद्यालय के भौतिक स्वरूप को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की।सभी को सम्बलन प्रदान करके आवश्यक निर्देश प्रदान किये।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.