उप कारागृह का किया निरीक्षण – गंगापुर सिटी

उप कारागृह का किया निरीक्षण – गंगापुर सिटी

उप कारागृह का किया निरीक्षण
सवाई माधोपुर 11 अगस्त। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं अश्वनि विज, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सवाई माधोपुर के निर्देशन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सवाई माधोपुर श्रीमती श्वेता गुप्ता, के द्वारा 11 अगस्त को उप कारागृह, गंगापुर सिटी का निरीक्षण किया गया
निरीक्षण के दौरान पानी की सफाई करवाए जाने एवं सही पानी उपलब्ध करवाए जाने, नियमित रूप से सफाई करवाए जाने के निर्देश दिए गए। समस्त बंदियों को विधिक सहायता के संबंध में जानकारी प्रदान की गई तथा रालसा द्वारा संचालित विधि से संघर्षरत कैदियों और बालकों को विधिक सेवा योजना 2015 निःशुल्क विधिक सहायता, नालसा एवं रालसा के द्वारा जारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मौके पर उपस्थित कैदियों को दी गई।
इस दौरान जेलर रामचरण मीना, कार्मिक श्योराम, संतोष सैन सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थिति रहे।

G News Portal G News Portal
76 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.