निरीक्षण

निरीक्षण

निरीक्षण

सवाई माधोपुर 17 फरवरी 2021

भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल ने आज सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय स्थित सामान्य चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया । इस दौरान जितेंद्र गोठवाल ने अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं एंव गन्दगी को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुवे पीएमओ को जमकर फटकार लगाई और व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल ने सामान्य वार्ड , बच्चा वार्ड सहित अन्य वार्डो का निरीक्षण किया और वार्डो में भर्ती मरीजों से व्यवस्थाओ की जानकारी ली । गोठवाल के निरीक्षण के दौरान किसी भी वार्ड में मरीजो के एक भी बेड पर बेड सीट नही मिली और ना ही वार्डो में साफ सफाई मिली जिस पर गोठवाल ने अस्पताल पीएमओ को जमकर फटकार लगाई और वार्डो में सभी बेडों पर बेड सीट लगाने तथा वार्डो में बदहाल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए । साथ ही संबंधित ठेकेदार को नोटिस देने के निर्देश दिए । इस दौरान गोठवाल में पार्किंग ,अस्पताल परिसर,धर्मशाला,आउटडोर,इंडोर आदि की व्यवस्थाए देखी । आउटडोर में डॉक्टर नदारद मिलने और गोठवाल ने पीएमओ को कार्यवाही के निर्देश दिए । वही पार्किंग एंव धर्मशाला की व्यवस्थाए सुधारने ,पर्ची काउंटर बढ़ाने के निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान इंदिरा रसोई बंद मिलने पर गोठवाल ने नाराजगी व्यक्त की । वहीं अस्पताल के शौचालयों में व्याप्त गंदगी को लेकर गजरी नाराजगी जताते हुवे सुधार करने के निर्देश दिए । गोठवाल ने अस्पताल पीएमओ की एक माह में जिला अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओ को सुधारने के निर्देश देते हुवे कहा कि अगर आगामी एक माह में जिला अस्पताल की व्यवस्थाओ में सुधार नही किया गया तो उनके द्वारा जनांदोलन किया जायेगा जिसकी जिम्मेदारी अस्पताल प्रशासन एंव सरकार की होगी । अस्पताल के निरीक्षण के दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल के साथ उनके समर्थक भी मौजूद रहे ।

G News Portal G News Portal
21 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.