किया निरीक्षण भेजी सूचना
महेन्द्र शर्मा
वजीरपुर, उप जिला कलेक्टर नरेन्द्र कुमार मीणा ने बुधवार को गांव पीलोदा की अनेक सरकारी संस्थाओं का निरीक्षण किया जहाँ पर अनेक कर्मचारी अनुपस्थित मिले । उपखण्ड कार्यालय के कार्यालय सचिव सतीश मीणा ने बताया कि उप जिला कलेक्टर ने जिला कलेक्टर के आदेशानुसार पीलोदा ग्राम में पहले राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पीलोदा का निरीक्षण किया । जिसमें सत्रह में से छह कर्मचारी अनुपस्थित पाए ।राबामावि नौ कर्मचारी अनुपस्थित मिले। विद्यालय में साफ सफाई का अभाव देखने को मिला। राजकीय प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय में दो अनुपस्थित मिले। विद्यालयों के शौचालय में सफाई व्यवस्थित नही है।राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य चिकित्सालय पीलोदा का निरीक्षण किया गया जिसमें तीन कार्मिक अनुपस्थित मिले। सभी विभागों पर उचित कार्रवाई करते हुए, जिला कलेक्टर को सूचना भेजी गई। इस अवसर पर रूपसिंह चालक साथ रहे।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.