महात्मा गांधी स्कूल चैथ का बरवाड़ा का निरीक्षण-चौथ का बरवाड़ा

महात्मा गांधी स्कूल चैथ का बरवाड़ा का निरीक्षण-चौथ का बरवाड़ा

महात्मा गांधी स्कूल चैथ का बरवाड़ा का निरीक्षण
चौथ का बरवाड़ा 2 फरवरी। शिक्षा विभाग की टीम ने मंगवलार को महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम उच्च माध्यमिक विद्यालय चैथ का बरवाड़ा का औचक निरीक्षण किया।
इस अवसर पर सहायक निदेशक रमेश चंद, एपीसी चंद्रशेखर ने संस्था प्रधान व शिक्षकों को एस ओ पी की पूर्ण रूप से पालना के निर्देश दिए। इस्माइल टू कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को भेजी जाने वाली सामग्री गृह कार्य की जांच वह पोर्टफोलियो की जांच की गई। सभी विद्यार्थियों को सोशल डिस्टेंस व मास्क लगाने के विशेष निर्देश के साथ ही वार्ड समितियों द्वारा विशेष सहयोग लेने की बात कही। विद्यालय घनी बस्ती में होने के कारण नियमित रूप से सफाई के निर्देश भी दिए गए।
इसके बाद यह टीम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रजमाना व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पावडेरा का भी निरीक्षण किया।

G News Portal G News Portal
32 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.